Home Uttar Pradesh 90 वर्षों से सजी आ रही आस्था की होली, सुभाष नगर में...

90 वर्षों से सजी आ रही आस्था की होली, सुभाष नगर में परंपरा कायम

0

90 वर्षों से सजी आ रही आस्था की होली, सुभाष नगर में परंपरा कायम

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। शहर के बरेली के सुभाष नगर ढाल वाले चौराहे पर पिछले 90 वर्षों से आस्था और परंपरा की मिसाल पेश करती होली सजाई जा रही है। यह ऐतिहासिक परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और शालीनता के साथ निभाई जा रही है, जैसी वर्षों पहले शुरू हुई थी।

मुख्य कार्यकर्ता मोहन लाल प्रजापति ने बताया कि उनके दादा स्वर्गीय लोकू राम ने सिविल लाइंस क्षेत्र के इस चौराहे पर होली सजाने की परंपरा की शुरुआत की थी। तभी से यह सिलसिला निरंतर और निर्बाध रूप से जारी है। हर वर्ष आसपास के क्षेत्र—कचहरी, स्टेशन जंक्शन, बड़ा माल गोदाम रोड और बरेली होटल के पास रहने वाले लोग—यहां होली पूजन के लिए पहुंचते हैं।

होली का आयोजन पूरी शालीनता, भाईचारे और सौहार्द के साथ किया जाता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आपसी एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक भी है।

इस अवसर पर देवेन्द्र रावत, संजय शर्मा, रामपाल, डॉ. रामफल पांडे, अर्जुन प्रजापति, विक्रम प्रजापति, निखिल प्रजापति, छोटे लाल, अमन शर्मा और चिराग मेहता सहित कई कार्यकर्ता व्यवस्था संभालते नजर आए। सभी के सहयोग से 90 वर्षों पुरानी यह परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ आगे बढ़ रही

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version