बरेली में 12 अरब से छह प्रमुख मंदिरों का होगा विकास, शासन ने दी मंजूरी

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरेली में 12 अरब से छह प्रमुख मंदिरों का होगा विकास, शासन ने दी मंजूरी

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

धार्मिक पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, जनवरी–फरवरी से शुरू होंगे निर्माण कार्य

बरेली अब धार्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है। जिले के छह प्रमुख मंदिरों के व्यापक विकास के लिए पर्यटन विभाग ने करीब 11.98 अरब रुपये की बड़ी योजना को मंजूरी दे दी है।

जनवरी–फरवरी 2026 से सभी परियोजनाओं पर काम शुरू होने की संभावना है। विकास कार्य पूरे होने पर धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी और श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

बड़ा बाग हनुमान मंदिर
बड़ा बाग हनुमान मंदिर में बहुउद्देशीय हॉल, धर्मशाला, भव्य मुख्य द्वार, परिक्रमा पथ और आकर्षक लाइटिंग के लिए 355.54 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

रामजानकी मंदिर, राजेंद्र नगर
मंदिर परिसर में बहुउद्देशीय हॉल, मुख्य द्वार, पाथवे और सुंदर उद्यान बनाने के लिए 296.63 लाख रुपये का बजट मंजूर हुआ है।

ठाकुर जी मंदिर, मीरगंज
यहां बहुउद्देशीय हॉल, धर्मशाला और उद्यान निर्माण के लिए 106.44 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।

पहलऊनाथ शिव मंदिर, फरीदपुर
संत विश्राम गृह, बहुउद्देशीय हॉल, पाथ-वे और उद्यान के विकास के लिए 103.05 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है।

अहिच्छत्र, आंवला
अहिच्छत्र क्षेत्र में यात्री विश्राम गृह और अतिरिक्त विकास कार्यों के लिए 213.40 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।

सिरोही शिव मंदिर, आलमपुर जाफराबाद
मंदिर परिसर में बहुउद्देशीय हॉल, यात्री विश्राम गृह और पाथ-वे के लिए 106.22 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार के अनुसार, सभी परियोजनाओं का उद्देश्य तीर्थ स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देना है। स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द कार्य शुरू करवाए जाएंगे।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई