Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshमहिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं/संस्थाओं की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न* ...

महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं/संस्थाओं की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न*  

 

*महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं/संस्थाओं की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न*

रिपोर्ट – सत्य प्रकाश

बरेली 12 दिसम्बर।जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं/संस्थाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।

 

सर्वप्रथम जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली द्वारा महिला कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित कल्याणकारी योजनाओं जैसे-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(कोविड/सामान्य), पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के विषय में जानकारी दी गयी।

 

जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के लम्बित आवेदनों को यथाशीघ्र निस्तारित किये जाने हेतु समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया एवं मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में रैंकिग में सुधार किये जाने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह(किशोर) बरेली के नवीन 100 की क्षमता के राजकीय सम्प्रेक्षण गृह हेतु भूमि आवंटन में वृद्धि किय़े जाने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी को पत्रावली प्रस्तुत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

 

जिलाधिकारी द्वारा शासन द्वारा चलायी जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

 

उक्त समीक्षा बैठक में संतोष कुमार अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), मोनिका राणा जिला प्रोबेशन अधिकारी, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बरेली, कमल किशोर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बरेली, दिनेश चन्द्र अध्यक्ष बाल कल्याण समिति बरेली, डॉ0 डी0एन0 शर्मा सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, समस्त खण्ड विकास अधिकारी जिला बरेली, रिंकी सैनी जिला मिशन कॉर्डिनेटर हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन, चंचल गंगवार केंद्र प्रबंधक वन स्टाप सेंटर, रसना गुप्ता परामर्शदाता, शारीन जैण्डर स्पेशलिस्ट आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments