Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshबाराबंकी में हाईकोर्ट जा रहे अधिवक्ता से टोल प्लाजा पर मारपीट, वीडियो...

बाराबंकी में हाईकोर्ट जा रहे अधिवक्ता से टोल प्लाजा पर मारपीट, वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी में हाईकोर्ट जा रहे अधिवक्ता से टोल प्लाजा पर मारपीट, वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

बाराबंकी

जनपद बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाइवे–731 स्थित गोतौना टोल प्लाजा पर बुधवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब हाईकोर्ट लखनऊ जा रहे अधिवक्ता रत्नेश शुक्ला के साथ टोल कर्मियों ने मारपीट कर दी। मारपीट की पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि अधिवक्ता रत्नेश शुक्ला का फास्टैग समाप्त हो गया था। नकद टोल रसीद को लेकर टोल कर्मियों से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि टोल कर्मियों ने अधिवक्ता के साथ जमकर हाथापाई की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना की सूचना मिलते ही तहसील बार एसोसिएशन के कई अधिवक्ता कोतवाली पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। अधिवक्ताओं ने इस घटना को कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला बताया।

पुलिस ने पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments