Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई: नोएडा के जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार निलंबित

ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई: नोएडा के जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार निलंबित

 

ओवररेटिंग पर बड़ी कार्रवाई: नोएडा के जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार निलंबित

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

खबर:

नोएडा। आबकारी विभाग में ओवररेटिंग को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। नोएडा के जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के आदेश पर की गई है।

जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर को की गई जांच में नोएडा की 9 शराब दुकानों पर ओवररेटिंग की शिकायतें सही पाई गई थीं। इसके बाद 20 जनवरी को हुई एक और जांच में 16 दुकानों पर तय कीमत से अधिक दर पर शराब बेचने की पुष्टि हुई।

लगातार मिल रही शिकायतों और जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए जिला आबकारी अधिकारी पर गाज गिराई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, ओवररेटिंग जैसे गंभीर मामलों पर आगे भी सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई से आबकारी विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और शराब कारोबारियों में भी खलबली देखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments