बरेली में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा: 71.08% अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

 

बरेली में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा: 71.08% अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

बरेली।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) भर्ती परीक्षा 2025 की पहली पाली में अभ्यर्थियों की भारी अनुपस्थिति देखने को मिली। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 9,764 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से मात्र 2,824 परीक्षार्थी ही शामिल हुए, जबकि 6,940 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। इस तरह पहली पाली में 71.08 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

एडीएम सिटी एवं परीक्षा प्रभारी अधिकारी सौरभ दुबे ने बताया कि परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां की गई थीं। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक 16 केंद्रों पर कराई जाएगी। वहीं, 18 जनवरी को जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी।

उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ निगरानी की जा रही है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके।

परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य रहा। हालांकि इतिहास विषय के कुछ प्रश्न अपेक्षाकृत कठिन थे। अधिकांश परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को औसत स्तर का बताया।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई