दुर्गा सिटी सेंटर विवाद में नैनीताल पुलिस का एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार—तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में CCTV से खुलासा
हल्द्वानी। दुर्गा सिटी सेंटर के पास छात्रों के दो गुटों के बीच हुए विवाद, दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 23 सितंबर 2026 की देर रात दिल्ली चाट की दुकान के पास हुई थी।
पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की तथा सामान लेने आए ग्राहकों और सड़क से गुजर रहे लोगों के साथ मारपीट की। मामले में बिपिन चंद्र जोशी, निवासी जगदंबा नगर, भोटिया पड़ाव की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 327/2026 दर्ज की गई। मुकदमा धारा 115(2), 191(1), 224(2) और 333 BNS के तहत पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान की और चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध धारा 172 के तहत गिरफ्तारी की गई तथा धारा 353 के तहत नोटिस तामील कराया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
आदित्य सिंह रावत उर्फ एएस ठाकुर, पुत्र गोपाल सिंह, निवासी त्रिलोक नगर, लालडांट, मुखानी, उम्र 21 वर्ष।
कवि नेगी, पुत्र भरत नेगी, निवासी मोती निवास, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी।
कार्तिक नागिला, पुत्र हरिश्चंद्र नागिला, निवासी गोरापड़ाव, टाटा मोटर्स के पास, हल्द्वानी।
ईशान शर्मा, पुत्र वीरेंद्र शर्मा, निवासी तीनपानी, मिलन बैंक्विट के पास, शक्तिनगर, हल्द्वानी, उम्र 21 वर्ष।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक कृपाल सिंह, चौकी भोटिया पड़ाव, कांस्टेबल विजय भारद्वाज, कांस्टेबल मुकेश सिंह और कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह शामिल रहे।




