मां नंदा-सुनंदा महोत्सव के तहत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!

मां नंदा-सुनंदा महोत्सव के तहत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हल्द्वानी, 23 सितंबर 2026। मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026 के तहत जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं जिला खेल कार्यालय नैनीताल के तत्वावधान में हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की रस्साकसी एवं दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।

प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा और जज्बे का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक एवं विशेष अतिथि किशोर जोशी, संयोजक उत्तराखंड खेल प्रकोष्ठ द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत, माधुरी ज्वाला सहित निर्णायक एवं आयोजन में सहयोग करने वाले विनय जोशी, उमेश रावत, गोपाल नेगी, अमन आनंद देव, सुरेश पांडे, निशांत मेहता, गोविंद लटवाल समेत प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

आयोजकों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में खेल भावना, अनुशासन तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही खेलों के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई