Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomePolticalबरेली में कुर्मी क्षत्रिय सभा का होली मिलन समारोह, फूलों की होली...

बरेली में कुर्मी क्षत्रिय सभा का होली मिलन समारोह, फूलों की होली के साथ एकता का दिया संदेश

बरेली में कुर्मी क्षत्रिय सभा का होली मिलन समारोह, फूलों की होली के साथ एकता का दिया संदेश

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। शहर के ब्रह्मपुरा स्थित सरदार पटेल स्मारक में रविवार को कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कुर्मी क्षत्रिय छात्रावास परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने पारंपरिक तरीके से फूलों की होली खेलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक चौपाइयों के गान से हुई, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को फूलों की होली खेलकर होली की शुभकामनाएं दीं। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए इस आयोजन में समाज के लोगों के बीच आपसी मेलजोल और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व भी है। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होकर आगे बढ़ता है तो उसकी ताकत कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे आयोजन लोगों को करीब लाने और समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि इस तरह के त्योहारों के माध्यम से समाज के बुजुर्गों और अन्य लोगों से शिष्टाचार भेंट का अवसर मिलता है, जिससे आपसी संबंध और मजबूत होते हैं।

कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि समाज की प्रगति आपसी सहयोग और मजबूत संगठन से ही संभव है। होली मिलन जैसे आयोजन समाज को एकजुट करने और उसकी पहचान को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

समारोह में सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की अध्यक्ष श्रुति गंगवार, पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, नगर पंचायत गुलड़िया के चेयरमैन के पति सुरेश चंद्र सिंह राठौर, प्रवेश राठौर, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सी.एल. गंगवार सहित समाज के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार, छत्रपाल सिंह गंगवार, आर.सी. लाल, मूलचंद गंगवार, कोषाध्यक्ष आलोक गंगवार, ऑडीटर एड. मनोज बाबू गंगवार, मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार, अरविंद पटेल, एड. मुनेन्द्र गंगवार, डॉ. उग्रसेन गंगवार, युधिष्ठर प्रसाद गंगवार, कृष्ण पाल सिंह, खेमेन्द्र पाल सिंह, वीरेश कुमार गंगवार, तेजपाल गंगवार, प्रमोद कुमार सिंह और भद्र पाल गंगवार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments