Saturday, April 25, 2026
Google search engine
HomeBareillyउत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन को बड़ी उपलब्धि, दो निर्णायक बने अंतरराष्ट्रीय रेफरी-जज

उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन को बड़ी उपलब्धि, दो निर्णायक बने अंतरराष्ट्रीय रेफरी-जज

उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन को बड़ी उपलब्धि, दो निर्णायक बने अंतरराष्ट्रीय रेफरी-जज

भीमावरम में आयोजित आईबीए परीक्षा में शैवर अली खान बने 2 स्टार, अंशिका यादव ने हासिल किया 1 स्टार दर्जा

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। आंध्र प्रदेश के भीमावरम स्थित एसआरकेआर कॉलेज में 18 से 22 मार्च 2026 तक आयोजित इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) और इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) की संयुक्त पहल के तहत हुई रेफरी एवं जज परीक्षा में प्रदेश के दो निर्णायकों ने शानदार सफलता हासिल की।

इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश से शैवर अली खान और अंशिका यादव ने प्रतिभाग किया। दोनों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की। खास बात यह रही कि शैवर अली खान ने परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर आईबीए 2-स्टार रेफरी एवं जज का दर्जा हासिल किया, जो प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। वहीं अंशिका यादव ने आईबीए 1-स्टार परीक्षा पास कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया।

इस उपलब्धि पर इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के सेंट्रल जोन अध्यक्ष सुशील कटियार और उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि दोनों निर्णायकों की मेहनत और लगन का परिणाम है कि प्रदेश को यह सम्मान मिला है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही लखनऊ में एक भव्य समारोह आयोजित कर दोनों को सम्मानित किया जाएगा।

इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों—अभिषेक पाल, विपिन जैन (उपाध्यक्ष), देवेंद्र कुमार (कोषाध्यक्ष), अभिषेक अग्रवाल, दीपक शुक्ला, रमाकांत पांडेय, आशुतोष ओझा (संयुक्त सचिव), सत्यम शुक्ल, मनीष जायसवाल, संजीव राय, अजय सागर यादव (चेयरमैन चयन समिति) सहित अन्य सदस्यों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश के लिए यह उपलब्धि न सिर्फ खेल क्षेत्र में नई पहचान दिलाने वाली है, बल्कि आने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments