हल्दूचौड़ हल्द्वानी के रुद्र जोशी का भोपाल में जलवा सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र जोश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड को दिलाया पहला स्वर्ण  

Picture of Bhaskar News 24

Bhaskar News 24

हल्दूचौड़ हल्द्वानी के रुद्र जोशी का भोपाल में जलवा सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र जोश ने रचा इतिहास, उत्तराखंड को दिलाया पहला स्वर्ण  

हल्द्वानी। भोपाल में 24 से 28 सितंबर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल स्विमिंग अंडर-11 चैंपियनशिप में मोटाहल्दू निवासी युवा तैराक रूद्र जोशी पुत्र शेखर जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। रूद्र ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में रजत पदक अपने नाम किया।

आयोजकों के अनुसार, रूद्र जोशी इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से हल्द्वानी और पूरे उत्तराखंड के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

रूद्र की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन और तैराकी के प्रति समर्पण रहा है। उन्होंने कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

रूद्र ने जिस हनी वंडरलैंड वाटर पार्क से अपनी तैराकी की शुरुआत की थी, वहां उनकी इस उपलब्धि पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक चंदन सिंह किरोला ने हनी वंडरलैंड वाटर पार्क के ऑनर डॉ. दीप्ति पाठक एवं अतुल पाठक तथा कोच गौरव जोशी को सम्मानित किया।

रूद्र की उपलब्धि पर उप जिला खेल अधिकारी वरुण बेलवाल, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर खेल सुरेश चंद्र पांडे, चीफ कोच गौरव चंद, कोच दयाल सिंह फर्शवाण, वर्तमान कोच कर्मवीर डांगर, सेंट थेरेसा स्कूल के प्रधानाचार्य फादर राजेश, स्कूल कोच इंद्र कार्की, हनी वंडरलैंड वाटर पार्क के स्वामी अतुल पाठक और रनिंग कोच महेश फर्त्याल सहित खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने रूद्र एवं उनके परिवार को बधाई दी।

खेल प्रशिक्षकों और शुभचिंतकों ने कहा कि रूद्र की यह उपलब्धि उत्तराखंड के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रूद्र आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

भास्कर न्यूज24 परिवार की ओर से युवा तैराक रूद्र जोशी को उज्ज्वल खेल भविष्य की शुभकामनाएं।

Bhaskar News 24
Author: Bhaskar News 24

Share करें

✓ Link copy हो गया!
सबसे ज्यादा पड़ गई