Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeBareillyAI-रोबोटिक्स लैब से लैस स्कूल, बड़े नेताओं-अफसरों की मौजूदगी में होगा मेगा...

AI-रोबोटिक्स लैब से लैस स्कूल, बड़े नेताओं-अफसरों की मौजूदगी में होगा मेगा इवेंट

आज बरेली में LPS की धमाकेदार एंट्री, राज्यपाल करेंगी हाईटेक कैंपस का उद्घाटन

AI-रोबोटिक्स लैब से लैस स्कूल, बड़े नेताओं-अफसरों की मौजूदगी में होगा मेगा इवेंट

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। शहर के शिक्षा जगत में आज बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस (LPS) ग्रुप अपनी 16वीं शाखा के साथ बरेली में कदम रखने जा रहा है। रामगंगा नगर सेक्टर-3 में बने आधुनिक कैंपस का उद्घाटन आज शाम 4 बजे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी।

कार्यक्रम को और खास बनाएंगे झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, जो मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। LPS के संस्थापक और सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल के मुताबिक यह कैंपस ग्लोबल स्टैंडर्ड पर तैयार किया गया है।

VIP मूवमेंट से गुलजार रहेगा शहर

उद्घाटन समारोह में कई बड़े चेहरे नजर आएंगे। बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, आंवला सांसद नीरज मौर्य, मेयर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल और रुहेलखंड विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. के.पी. सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

स्कूल प्रबंधन की ओर से एमडी सुशील कुमार, जीएम हर्षित सिंह और शिखरपाल सिंह तैयारियों को अंतिम रूप दे चुके हैं।

43 साल में 11 बार यूपी टॉपर देने वाला संस्थान

1983 में शुरू हुआ LPS आज एक मजबूत शैक्षणिक ब्रांड बन चुका है। 43 साल के सफर में संस्थान 11 बार यूपी बोर्ड टॉपर दे चुका है।

यहां से पढ़े छात्र IAS, IPS और ISRO जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों तक पहुंचे हैं। इस साल भी 2 छात्रों ने IAS और 7 ने PCS परीक्षा पास कर सफलता हासिल की है।

फ्यूचर-रेडी कैंपस: AI और रोबोटिक्स पर फोकस

नए कैंपस में स्मार्ट क्लासरूम, AI लैब, रोबोटिक्स लैब और इनोवेशन सेंटर जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।

खास बात यह है कि शिक्षकों को ब्रिटेन के एक्सपर्ट्स से ट्रेनिंग दिलाई गई है, ताकि छात्रों को इंटरनेशनल लेवल की शिक्षा मिल सके।

अब बरेली से ग्लोबल मुकाबले की तैयारी

संस्थापक डॉ. एसपी सिंह पटेल का दावा है कि यह कैंपस बरेली में शिक्षा का स्तर नई ऊंचाई पर ले जाएगा। अब यहां के छात्रों को नेशनल ही नहीं, इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म के लिए भी तैयार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments