नैनीताल में एशियन टेनिस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ का दूसरा दिन, अंडर-14 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
नैनीताल। ऑप्टिमम टेनिस अकादमी, चुनाखान बेलपड़ाव नैनीताल में आयोजित तृतीय बी.एस. रावत मेमोरियल ऑप्टिम जेम्स कॉर्बेट एशियन फेडरेशन टेनिस टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ के दूसरे दिन अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग में मुकाबले जारी रहे। टूर्नामेंट का आयोजन 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है।
मुख्य ड्रॉ के दूसरे दिन बालक एवं बालिका वर्ग में 1-16 तथा 16-32 रैंक के खिलाड़ियों के बीच एकल मुकाबले खेले जा रहे हैं। बालिका वर्ग में 1-16 रैंक के लिए हुए आठ मुकाबलों में अदिति सिंह, राधिका पटेल, एबादत संधू, के. विशब्रम्हण, अदिरा भगत, अथर्व परम, समीरा ठाकुर और खनक सुधीर ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग के परिणाम
– अदिति सिंह ने एस. स्वास्तिक को 6-7, 6-4, 6-0 से हराया।
– राधिका पटेल ने अनन्या अरहंत को 2-6, 6-4, 6-3 से पराजित किया।
– एबादत संधू ने अरेना विशाल को 6-4, 7-5 से हराया।
– के. विशब्रम्हण ने सुभी रंजन को 6-1, 6-1 से पराजित किया।
– अदिरा भगत ने फलक भगत को 7-5, 6-0 से हराया।
– अथर्व परम ने गार्गी ओक को 6-2, 6-1 से पराजित किया।
– समीरा ठाकुर ने जोहना सचिन को 6-0, 6-1 से हराया।
– खनक सुधीर ने जो श्रीनिवासन को 6-0, 6-1 से पराजित किया।
बालक वर्ग में भी जारी मुकाबले
बालक वर्ग में 1-16 रैंक के लिए आठ एकल मुकाबले खेले जा रहे हैं। अब तक दो मुकाबलों के परिणाम सामने आए हैं। जयराज नैन ने रेयांश गुण को 6-1, 6-3 से, जबकि आरव बेले ने आजीविक पुरी को 6-1, 6-0 से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई। अन्य मुकाबले जारी हैं।
टूर्नामेंट डायरेक्टर एवं उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डी.एस. रावत ने बताया कि बालक एवं बालिका वर्ग के युगल मुकाबले एकल मैचों के बाद खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट सचिव अवनीश रस्तोगी ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए एटीएफ की ओर से व्हाइट बैज रेफरी एंटोन डी सूजा को नामांकित किया गया है। वे पांच अंपायर श्रेया, साक्षी, गौरव, पंकज और प्रदीप के साथ मैचों का सुचारू संचालन कर रहे हैं।
टूर्नामेंट के दौरान देवेंद्र सिंह रावत, बृज मोहन बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, शंकर दत्त सती, सुरेश बेलवाल, अवनीश रस्तोगी, वंश दीप कपूर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद रहे।





