Thursday, July 30, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedCBI की धरपकड़: भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार, 2.36 करोड़ से...

CBI की धरपकड़: भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार, 2.36 करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद

CBI की धरपकड़: भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल गिरफ्तार, 2.36 करोड़ से ज्यादा की नकदी बरामद

भास्कर न्यूज24/न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली/सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने रिश्वतखोरी के एक बड़े और गंभीर मामले में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा और एक निजी व्यक्ति विनोद कुमार को गिरफ्तार किया है। यह मामला 19 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया था, जिसके बाद CBI ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की।

CBI के मुताबिक, लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक कुमार शर्मा वर्तमान में उप योजना अधिकारी (अंतरराष्ट्रीय सहयोग एवं निर्यात) के पद पर रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) में तैनात थे। उन पर आपराधिक साजिश रचने और रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

दुबई की कंपनी से रिश्वत का आरोप

जांच में सामने आया है कि दुबई स्थित एक कंपनी के इशारे पर 18 दिसंबर 2025 को ₹3 लाख की रिश्वत दी गई थी। इसी लेन-देन के आधार पर CBI ने जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

छापेमारी में चौंकाने वाली बरामदगी

CBI द्वारा की गई छापेमारी में भारी मात्रा में नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है—

दिल्ली स्थित आवास से

₹3 लाख (रिश्वत की रकम)

₹2.23 करोड़ नकद

श्रीगंगानगर (राजस्थान) स्थित आवास से

₹10 लाख नकद

कई आपत्तिजनक दस्तावेज़ और सामग्री

इसके अलावा श्रीगंगानगर, बेंगलुरु और जम्मू समेत कई अन्य स्थानों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया। वहीं, नई दिल्ली स्थित कार्यालय में CBI की तलाशी अभी जारी है।

जांच जारी

CBI का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता और विदेशी कंपनियों से संभावित लेन-देन की भी गहराई से जांच की जा रही है। एजेंसी जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा कर सकती है।

यह मामला न केवल रक्षा मंत्रालय बल्कि सेना से जुड़े संवेदनशील पदों पर भ्रष्टाचार को लेकर बड़े सवाल खड़े करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments