CBI की बड़ी कार्रवाई: BSF के कमांडेंट जिबू बी मैथ्यू गिरफ्तार
रिपोर्ट /राजेश सिंह
नई दिल्ली/कोलकाता। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बीएसएफ की 83वीं बटालियन के कमांडेंट जिबू बी मैथ्यू को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोप है कि कमांडेंट को शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन में CBI टीम ने दबोचा।
सूत्रों के अनुसार, पूछताछ और तलाशी के दौरान केरल से 76 लाख रुपये नकद और उनके घर से करीब 96 करोड़ रुपये की बरामदगी की बात सामने आई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर CBI की ओर से विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी होना अभी बाकी है।
बॉर्डर पोस्टिंग के दौरान गंभीर आरोप
जानकारी के मुताबिक, कमांडेंट की तैनाती भारत-बांग्लादेश सीमा पर थी। उन पर आरोप है कि पोस्टिंग के दौरान अवैध रोहिंग्या घुसपैठ और मवेशी तस्करी से जुड़े मामलों में संलिप्तता रही।
जांच जारी
CBI अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और बरामद नकदी के स्रोत की पड़ताल की जा रही है। संबंधित दस्तावेजों और संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।
इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
(नोट: आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी CBI की प्रेस विज्ञप्ति के बाद ही स्पष्ट होगी।)


