Wednesday, July 29, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedDiwali 2025: भद्रवास और शिववास योग में कल मनाई जाएगी दीपावली, जानिए...

Diwali 2025: भद्रवास और शिववास योग में कल मनाई जाएगी दीपावली, जानिए लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और खास संयोग

Diwali 2025: भद्रवास और शिववास योग में कल मनाई जाएगी दीपावली, जानिए लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और खास संयोग

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट-हैदर अली

बरेली में छाया दीपोत्सव का उल्लास, ज्योतिषाचार्यों ने बताया शुभ संयोग  प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने की ईको-फ्रेंडली दिवाली मनाने की अपील

बरेली। पूरे शहर में दीपोत्सव का उल्लास छाया हुआ है। सोमवार, 20 अक्तूबर 2025 को पूरे देश में दीपावली का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार दीपावली पर भद्रवास योग और शिववास योग का विशेष संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिषाचार्यों ने अत्यंत मंगलकारी और शुभ बताया है।

इस बार दीपावली पर बन रहे दो शुभ योग

बरेली के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. सौरभ शंखधार के अनुसार, इस वर्ष भद्रवास योग दीपावली की सुबह 08 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भद्रा स्वर्ग लोक में रहेंगी।

शास्त्रों में वर्णित है कि जब भद्रा स्वर्ग या पाताल लोक में रहती हैं, तब पृथ्वी पर उपस्थित जनों का कल्याण होता है। इसके बाद शाम 06 बजकर 48 मिनट से शिववास योग का आरंभ होगा, जो अत्यंत शुभ संयोग है। इस योग में शिव-शक्ति की आराधना से हर मनोकामना पूरी होने का विधान है।

 लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

इस वर्ष कार्तिक अमावस्या तिथि 20 अक्तूबर को दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्तूबर शाम 5:54 बजे तक रहेगी।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, लक्ष्मी पूजन सूर्यास्त के बाद किया जाना शुभ रहेगा।

पूजा का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: शाम 7:08 बजे से रात 8:18 बजे तक रहेगा।
इसी अवधि में खाते की पूजा (व्यवसायिक लेन-देन की पूजा) भी की जाएगी।

आज मनाई जाएगी नरक चतुर्दशी

रविवार, 19 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी (छोटी दीपावली) मनाई जाएगी।

डॉ. शंखधार के अनुसार, यह तिथि 19 अक्तूबर दोपहर 01:51 बजे प्रारंभ होकर 20 अक्तूबर दोपहर 03:44 बजे समाप्त होगी।
दीपदान का शुभ समय आज शाम प्रदोष काल में रहेगा।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अपील — मनाएं ईको-फ्रेंडली दिवाली

शहर की हवा को स्वच्छ बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण से बचाव के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB) ने लोगों से ग्रीन पटाखे जलाने और ईको-फ्रेंडली दिवाली मनाने की अपील की है।

क्षेत्रीय अधिकारी चंद्रेश कुमार ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और NEERI ने दिशानिर्देश जारी किए हैं ताकि त्योहार के दौरान वायु गुणवत्ता प्रभावित न हो।

शनिवार को बरेली शहर का एक्यूआई 73 दर्ज किया गया, जो सामान्य श्रेणी में है।

सिविल लाइंस में AQI 90, जबकि राजेंद्र नगर क्षेत्र में 56 AQI दर्ज हुआ।

शुभ संयोग में करें पूजन, समृद्धि और शांति की होगी प्राप्ति

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार दीपावली पर बन रहे भद्रवास और शिववास योग में पूजन करने से घर में धन, सुख, समृद्धि और शांति का वास होगा।

साथ ही, पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहते हुए ग्रीन दिवाली मनाना ही सच्चे अर्थों में ‘दीपोत्सव का प्रकाश’ फैलाने जैसा होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments