खनन अधिकारी की बड़ी कार्रवाई से जिले में खनन माफिया में मचा हड़कं
रिपोर्ट अजय कुमार सिंह
एक ही रात में चार थाना क्षेत्रों के स्थान पर खनन संबंधित की छापेमारी
बदायूं/सालारपुर। मंगलवार की रात जिले भर में खनन अधिकारी ने कईं थाना क्षेत्रों मे अवैध खनन करते हुए। खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने सूचना पर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध खनन करते हुए।और छापेमारी के दौरान जैसे, फैजगंज बेटा थाना क्षेत्र मे एक जेसीबी मशीन एवं 6 ट्रैक्टर साथ मे दूसरी जगह कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के गांव भमेड़ मे साधारण मिट्टी के अवैध खनन परिवहन करते हुए पाए जाने पर संबंध में निरुद्ध कार्रवाई की गई।
एवं तीसरी जगह कोतवाली बिसौली क्षेत्र के आसिफपुर वाले हाईवे पर तीन डंपर अवैध खनन की मिट्टी लदें हुए पकड़े गए। और चौथी जगह कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के बदायूं उझानी बरेली बाईपास गांव नौशेरा के पास एक ट्राला गंगा रेत भरा हुआ पकड़ा गया। जहां खनन अधिकारी गुलशन कुमार की एक ही रात में चार स्थान पर बड़ी कार्रवाही के चलते हुए जिले भर के खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। जहां चर्चा का विषय बना हुआ है।