IGRS रैंकिंग में बरेली पुलिस पूरे यूपी में नंबर-1
जन शिकायतों के निस्तारण में शानदार उपलब्धि, 96% से अधिक शिकायतकर्ता संतुष्ट
रिपोर्ट : सत्य प्रकाश
बरेली। जन शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के क्षेत्र में बरेली पुलिस ने एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि हासिल की है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के अंतर्गत जनवरी 2026 की मासिक रैंकिंग में बरेली पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
शासन स्तर पर IGRS पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, निष्पक्ष जांच, शिकायतकर्ता से संवाद और संतुष्टि के आधार पर हर माह रैंकिंग जारी की जाती है। इसी क्रम में बरेली पुलिस के उत्कृष्ट कार्य के चलते यह गौरवपूर्ण सफलता मिली है।
28 थानों का शानदार प्रदर्शन, सभी को मिले 100 में 100 अंक
इस उपलब्धि में बरेली जनपद के 28 थानों ने IGRS शिकायतों के संतोषजनक निस्तारण में 100 प्रतिशत स्कोर हासिल कर जनपद को प्रदेश में शीर्ष स्थान दिलाया।
यह उपलब्धि बरेली पुलिस की प्रशासनिक दक्षता, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और प्रभावी कार्यशैली को दर्शाती है।
प्रथम स्थान पाने वाले बरेली के प्रमुख थाने
अलीगंज, बिथरी चैनपुर, क्योलड़िया, फरीदपुर, प्रेमनगर, भोजीपुरा, विशारतगंज, शाही,
सीबीगंज, फतेहगंज पश्चिमी, हाफिजगंज, मीरगंज, इज्जतनगर, बारादरी,
सुभाषनगर, नवाबगंज, किला, बहेड़ी, कैंट, कोतवाली, आंवला, भमोरा,
भुता, सिरौली, फतेहगंज पूर्वी, शेरगढ़, शीशगढ़ और महिला थाना।
शिकायत निस्तारण में बरेली पुलिस की प्रशासनिक उपलब्धियां
जनवरी माह में बरेली पुलिस द्वारा दर्ज सभी शिकायतों का नियत समय से पहले निस्तारण किया गया, जिससे कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर की श्रेणी में नहीं आया।
त्वरित संज्ञान, निष्पक्ष जांच, प्रभावी संवाद और समयसीमा के पालन ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई।
मुख्य आंकड़े
जनवरी में कुल 1409 शिकायतों पर फीडबैक लिया गया
1356 शिकायतकर्ताओं ने संतुष्टि जताई
संतुष्टि प्रतिशत रहा 96.24%
1389 आवेदकों से पुलिस अधिकारियों ने सीधे संपर्क किया
संपर्क प्रतिशत रहा 98.58%
ये आंकड़े दर्शाते हैं कि बरेली पुलिस जन समस्याओं को पूरी गंभीरता से लेते हुए प्रभावी प्रशासनिक कार्रवाई कर रही है।
एसएसपी अनुराग आर्य ने दी पुलिस टीम को बधाई
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य ने जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि भविष्य में भी जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का कार्य इसी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा।
