किसान एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी) बने शेर अली जाफरी
रिपोर्ट सत्य प्रकाश
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान की संस्तुति पर संगठन मंत्री डा. रवि नागर ने किया ऐलान
प्रेस वार्ता में उठाये किसान हित के मुद्दे
गन्ना किसानों के भुगतान के लिए होगा आंदोलन
अब जीवन भर किसान हित के लिए कार्य करूंगा – शेर अली जाफरी
बरेली। किसान एकता संघ ने राजनीतिक और सामाजिक रूप से सक्रिय रहे शेर अली जाफरी को अपना पश्चिमी उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष घोषित किया है। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री किसान नेता डॉ रवि नागर ने प्रेस वार्ता कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर शेर अली जाफरी को नियुक्त करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा की संस्तुति पर इसकी घोषणा की गई है।
एक प्रेस वार्ता में डा. रवि नागर ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री जाफरी पूरे प्रदेश में सभी वर्ग एवं समाज के किसानों को जोड़कर संगठन को मजबूत करेंगे तथा किसानों के हित की आवाज को मजबूती से उठायेंगे तथा किसानों के हक में संघर्ष करके किसानों को न्याय दिलाने में अग्रणी भूमिका अदा करेंगे।
इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष शेर अली जाफरी ने कहा कि खेती किसानी से उनका पुराना नाता है। किसानों के हितों के मुद्दे उनको प्रभावित करते हैं। उन्होंने अपना जीवन किसान हित के कार्यो को समर्पित करने का फैसला किया है। उन्होंने संगठन के नेतृत्व का उनको जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद दिया।
प्रेस वार्ता में किसान नेता डा. रवि नागर ने एक साल से चल रहे किसान एकता संघ के आंदोलन की प्रगति की जानकारी दी तथा यह कहा कि बरेली बदायूं सिंचाई परियोजना, बरेली ही नहीं बदायूं के किसानों के लिए भी बहुयामी योजना है। जिससे लाखों लाखो किसान परिवारों को सिंचाई का लाभ मिलेगा।
जिसे लेकर किसान एकता संघ पिछले एक वर्ष से आंदोलन पर है जिसमें प्रगति हुई है किंतु आज की स्थिति यह है कि वह शासन में उसकी पैरोकारी होना जरूरी है। बरेली के जनप्रतिनिधियों की भी तरफ से भी किसानों की नाराजगी है कि किसी भी जनप्रतिनिधि ने किसान हितों की मांगों की सरकार के सामने नहीं रखा है, इसलिए किसान एकता संघ अब रणनीति बनाकर लखनऊ में सिंचाई मंत्री, मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर किसान हित में मांग रखेगा।
सरकार ने ₹30 प्रति कुंटल गन्ने का मूल्य बढ़ाकर किसानों को कुछ राहत दी है। इसके लिए हम सरकार का धन्यवाद अदा करते हैं। परंतु यह भी मांग करते हैं कि जिन चीनी मिलों ने पूरे प्रदेश में गन्ना किसानों का भुगतान नहीं किया है उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। इसको लेकर भी गन्ना मंत्री से शीघ्र मुलाकात करेंगे। और अगर इन पर शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय नहीं होता है तो किसान एकता संघ प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे।
बरेली मंडल में खाद्य की उपलब्धता नहीं है इसको लेकर शीघ्र ही किसान एकता संघ का प्रतिनिधिमंडल मंडल आयुक्त से मुलाकात कर खाद की उपलब्धता की मांग करेंगे।
चौपला ओवर ब्रिज पर सड़क के सही निर्माण के लिए किसान एकता संघ के द्वारा किए गए आंदोलन में काफी प्रगति हुई है। किंतु ऐसा लगता है की सर्वे के पश्चात इसमें शिथिलता आ गई है। जिला स्तर पर भी इन सभी मांगों को लेकर शीघ्र बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित राजेश शर्मा, नवनियुक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शेर अली जाफरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामपाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष बोहरनलाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा जय सिंह यादव, मंडल महासचिव डा. अंशू भारती, मंडल महासचिव युवा मोर्चा खेतल सिंह गुर्जर, जिला महासचिव अवधेश सिंह सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।


