Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedSSP अनुराग आर्य ने बरेली के 10 चौकी प्रभारियों को सम्मानित किया,...

SSP अनुराग आर्य ने बरेली के 10 चौकी प्रभारियों को सम्मानित किया, उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला नगद पुरस्कार

SSP अनुराग आर्य ने बरेली के 10 चौकी प्रभारियों को सम्मानित किया, उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला नगद पुरस्कार

फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह

बरेली। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आम जनता की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 चौकी प्रभारियों को एसएसपी अनुराग आर्य ने सम्मानित किया है। अक्टूबर-2025 के मूल्यांकन सिस्टम के आधार पर चयनित इन पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने तीन चौकी प्रभारियों—सैटेलाइट चौकी प्रभारी विनय बहादुर सिंह, मलूकपुर चौकी प्रभारी राहुल कुमार और नकटिया चौकी प्रभारी रोहित तोमर—को 1500-1500 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया।

इसके अलावा जगतपुर चौकी प्रभारी कुशलपाल सिंह, काकरटोला चौकी प्रभारी जावेद अख्तर और दुनका चौकी प्रभारी सुधीर कुमार को 1000-1000 रुपये का पुरस्कार दिया गया।

साथ ही श्यामतगंज चौकी प्रभारी अखिलेश उपाध्याय, कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के प्रभारी अनूप सिंह, बैरियर-2 प्रभारी मोहित कुमार और माण्डल टाउन प्रभारी जितेन्द्र कुमार को 500-500 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि यह सम्मान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहन देता है और अन्य चौकी प्रभारियों के लिए प्रेरणा का कार्य करता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर तत्पर रहने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments