Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshजिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री एवं सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व सम्बन्धी पैरामीटर की...

जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री एवं सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व सम्बन्धी पैरामीटर की करी समीक्षा

जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री एवं सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व सम्बन्धी पैरामीटर की करी समीक्षा

रिपोर्ट:- रफत आलम

फार्मर रजिस्ट्री की तहसील व विकासखण्ड वार प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के दिए गए निर्देश

राजस्व वादों के अन्तर्गत धारा-67, 34 116 व 124 के वादों का शीघ्र निस्तारण करने के दिए निर्देश

बरेली, 28 अक्टूबर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज फार्मर रजिस्ट्री एवं सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व सम्बन्धी पैरामीटर की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में समीक्षा के दौरान पाया गया कि फार्मर रजिस्ट्री की स्थिति पीछे होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने पंचायत सहायक, जन सेवा केन्द्र प्रभारियों को लगाकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री की तहसील व विकासखण्ड वार प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में गन्ना मूल्य भुगतान, नमामि गंगे, कृषि दुर्घटना, बीमा योजना, आरसी वसूली, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, परिवहन, कृषि, वन, खनन, सिंचाई, आबकारी आदि विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा की गयी, जिस पर सिंचाई विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि बजट के अभाव में रैंक खराब है। बैठक में राजस्व वादों के अन्तर्गत धारा-116 व 124 के वादों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए साथ ही धारा-67 व 34 के वादों का भी निस्तारण करने के निर्देश दिए एवं ई-खसरा के समस्त प्रकरण समाप्त करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त/ राजस्व) संतोष कुमार सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी/तहसीलदार/खण्ड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

——————————

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments