Home Uncategorized अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण व स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नंदीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से दिल्ली में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वाभिमान को ध्यान में रखते हुए विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद महिलाओं के बीच सेनेटरी नैपकिन किट का वितरण भी किया गया। साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों तथा बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और महिला सशक्तिकरण से जुड़े इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version