
अंशिका वर्मा के नेतृत्व में 280 मोबाइल बरामद,
बरेली पुलिस का सराहनीय पहल:
फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/हैदर अली
45 लाख के फोन लौटे अपने मालिकों को
बरेली, 03 नवम्बर 2025 बरेली पुलिस ने एक बार फिर जनसेवा की मिसाल पेश की है।
अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 280 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए।
बरामद किए गए मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये आंकी गई है।
रिजर्व पुलिस लाइन्स के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सौंपे।
इस दौरान नागरिकों के चेहरों पर खुशी और संतोष झलक उठा। सभी ने पुलिस के इस मानवीय कदम की प्रशंसा की और बरेली पुलिस का आभार व्यक्त किया।
तकनीकी टीम और सर्विलांस की अहम भूमिका
जनपद में हर माह गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अंशिका वर्मा के निर्देशन और संबंधित अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में सीईआईआर
(Central Equipment Identity Register) पोर्टल, सर्विलांस सेल और थानों पर तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों की संयुक्त टीम ने अथक प्रयासों से यह सफलता हासिल की।
पुरस्कृत हुए कर्मवीर पुलिसकर्मी
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा इस अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 9 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और ₹500 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कृत पुलिसकर्मी इस प्रकार हैं:
1. का०आ० अजय कुमार – थाना कैण्ट
2. कां0 3067 अनुज कुमार – थाना किला
3. का०आ० वीरपाल – थाना बारादरी
4. कां0 3430 आदित्य जावला – थाना सिरौली
5. क०आ० अनुराग – थाना फरीदपुर
6. क०आ० निशांत शुक्ला – थाना भुता
7. कां0 3757 सुहैल – थाना शीशगढ़
8. क०आ० प्रीतम – थाना नवाबगंज
9. म0का0 3908 शालू – थाना हाफिजगंज
थानावार बरामदगी का विवरण
इस विशेष अभियान में सबसे अधिक मोबाइल बरामद करने वाले थाने रहे
प्रेम नगर (21), इज्जतनगर (19), बारादरी (19), सुभाषनगर (18), बहेड़ी (18), कोतवाली (18), भमौरा (15), फरीदपुर (14), किला (12), शेरगढ़ (12) और साइबर सेल (12)।
कुल मिलाकर 280 मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों को लौटाए गए।
अंशिका वर्मा की प्रेरक भूमिका
एसपी साउथ अंशिका वर्मा की सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व ने इस अभियान को नई दिशा दी। उनके मार्गदर्शन में बरेली पुलिस ने न केवल तकनीकी संसाधनों का सही उपयोग किया, बल्कि आम नागरिकों के विश्वास को भी मजबूती दी। उन्होंने कहा
“बरेली पुलिस नागरिकों की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर है। भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि हर खोया हुआ मोबाइल अपने मालिक तक पहुंच सके।”
2025 में अब तक 2376 मोबाइल बरामद
इस अभियान के साथ वर्ष 2025 में अब तक बरेली पुलिस कुल 2376 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 4.65 करोड़ रुपये है। यह उपलब्धि बरेली पुलिस के समर्पण और तकनीकी दक्षता का प्रमाण है।
जनसेवा, तकनीकी दक्षता और संवेदनशीलता का बेहतरीन संगम यही है बरेली पुलिस का चेहरा, और इस अभियान की सबसे बड़ी प्रेरणा बनीं अंशिका वर्मा, जिन्होंने अपने नेतृत्व और संवेदनशील दृष्टिकोण से यह साबित कर दिया कि जनता की मुस्कान ही पुलिस की सबसे बड़ी सफलता है।