Home Uncategorized ट्रेडमार्क विवाद में हुआ समझौता: भास्कर टुडे डॉट कॉम नाम को लेकर...

ट्रेडमार्क विवाद में हुआ समझौता: भास्कर टुडे डॉट कॉम नाम को लेकर खत्म हुआ कानूनी विवाद

0

ट्रेडमार्क विवाद में हुआ समझौता: भास्कर टुडे डॉट कॉम नाम को लेकर खत्म हुआ कानूनी विवाद

फिरोज खान/यूपी हेड

बरेली। लंबे समय से चल रहा “भास्कर टुडे डॉट कॉम” नाम के उपयोग को लेकर ट्रेडमार्क विवाद आखिरकार आपसी सहमति से समाप्त हो गया है। दोनों पक्षों ने अदालत के निर्देश पर सुलह कर ली है और एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

जानकारी के अनुसार, पहला पक्ष (फर्स्ट पार्टी), जो कि “Bhaskar Today” नाम से एक प्रोप्राइटर फर्म संचालित करता है, ने अपने नाम और लोगो को ट्रेड मार्क एक्ट 1999 के तहत पंजीकृत कराया है। यह फर्म MSME (UDYAM-UP-15-0010437) और श्रम विभाग (UPSA21711895) से भी रजिस्टर्ड है तथा 3 अक्टूबर 2021 से समाचार प्रसारण के क्षेत्र में सक्रिय है।

पहला पक्ष का आरोप था कि दूसरा पक्ष (सेकेंड पार्टी) ने “BhaskarToday.Com” नाम का उपयोग करते हुए समान सेवाओं के प्रचार-प्रसार में उसका ट्रेडमार्क उल्लंघन किया है। इस पर बिथरी चैनपुर थाने में एफआईआर संख्या 0073/2025 दर्ज कराई गई थी, जिसमें धारा 318(4) और 336(3) बीएनएस (पूर्व में आईपीसी की धारा 420, 468) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था।

मामला अदालत में विचाराधीन था, जिसे कॉमर्शियल कोर्ट ने दोनों पक्षों को अरबिट्रेशन सेंटर भेजकर आपसी समझौते से निपटाने का निर्देश दिया।

समझौते के तहत, दूसरे पक्ष ने यह स्वीकार किया है कि वह “BhaskarToday.Com” या इस जैसे किसी भी मिलते-जुलते नाम या लोगो का भविष्य में उपयोग नहीं करेगा। साथ ही, उसने यह भी सहमति दी है कि पहले से मौजूद सभी प्रचार सामग्री, लेबल, पैकिंग और अन्य वस्तुएं नष्ट की जाएंगी।

समझौते में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह निपटारा किसी पक्ष की गलती या जिम्मेदारी स्वीकार किए बिना केवल आपसी सहमति से किया गया है। दोनों पक्षों ने इस समझौते को गोपनीय रखने पर सहमति दी है।

यदि भविष्य में दूसरा पक्ष इस समझौते की किसी भी शर्त का उल्लंघन करता है, तो पहला पक्ष दोबारा कानूनी कार्रवाई करने और हर्जाना मांगने का हक रखेगा। इस पूरे विवाद से जुड़ी कोई भी भविष्य की कानूनी कार्यवाही बरेली की जिला अदालत के अधिकार क्षेत्र में होगी।

इस तरह “भास्कर टुडे डॉट कॉम” नाम को लेकर चल रहा विवाद अब समाप्त हो गया है, और दोनों पक्षों ने आगे किसी भी तरह की कानूनी लड़ाई से बचने का फैसला किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version