Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshअखिल भारतीय नृत्य, नाट्य, गायन समारोह-2026 की तैयारियां तेज, सदस्यों को सौंपी...

अखिल भारतीय नृत्य, नाट्य, गायन समारोह-2026 की तैयारियां तेज, सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

 

अखिल भारतीय नृत्य, नाट्य, गायन समारोह-2026 की तैयारियां तेज, सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश

बरेली

ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले अखिल भारतीय नृत्य, नाट्य, गायन समारोह-2026 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय उपजा प्रेस क्लब में आयोजित की गई। बैठक में 25, 26 और 27 जनवरी को संजय गांधी कम्युनिटी हॉल में प्रस्तावित तीन दिवसीय समारोह के सफल आयोजन के लिए समस्त सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

समारोह के संयोजक अंकुर सक्सेना ने बताया कि इस वर्ष यह आयोजन तीन दिनों तक भव्य रूप से मनाया जाएगा। अध्यक्ष राजीव शर्मा ‘टीटू’ ने जानकारी दी कि 25 जनवरी को अखिल भारतीय काव्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जबकि 26 और 27 जनवरी को नृत्य, नाट्य एवं गायन समारोह होंगे।

सचिव सुनील धवन ने कहा कि कार्यक्रम में आधुनिक साउंड और प्रकाश व्यवस्था की जाएगी, जिससे प्रस्तुतियों की गुणवत्ता और प्रभाव और बेहतर हो सके। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सैयद सिराज ने बताया कि 27 जनवरी को शहर में सांस्कृतिक रंगयात्रा निकाली जाएगी।

संस्था के मार्गदर्शक डॉ. पवन सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रीय पर्वों पर इस प्रकार के आयोजनों से समाज में राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक चेतना का संचार होता है। मीडिया प्रभारी देवेन्द्र रावत ने जानकारी दी कि समारोह में 07 नाटकों का मंचन 26 और 27 जनवरी की संध्याकालीन सभाओं में किया जाएगा। वहीं 26 जनवरी की सुबह नृत्य एवं गायन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। सभी कार्यक्रमों में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

उन्होंने आगे बताया कि 27 जनवरी को सांस्कृतिक रंगयात्रा के पश्चात विशेष प्रस्तुतियां होंगी और रात 9 बजे से पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

बैठक में हरजीत कौर, प्रदीप मिश्रा, भूपेन्द्र नाथ वर्मा, प्रमोद उपाध्याय, नरेश प्रसाद विश्वकर्मा, अमित कक्कड़, नाहिद बेग, रवि सक्सेना, मोहम्मद नवी, सुबोध शुक्ला, दिलशाद, मेराज, राजीव लोचन सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments