Home Poltical अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरेली महानगर द्वारा “सशक्ति संगम”छात्रा सम्मेलन का भव्य...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरेली महानगर द्वारा “सशक्ति संगम”छात्रा सम्मेलन का भव्य आयोजन

0

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरेली महानगर द्वारा “सशक्ति संगम”छात्रा सम्मेलन का भव्य आयोजन

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/सत्यप्रकाश

रानी अब्बक्का देवी राज्यारोहण के 500 वर्ष पूर्ण होने पर छात्राओं में जागा आत्मविश्वास और राष्ट्रनिष्ठा का भाव

बरेली/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बरेली महानगर के तत्वावधान में रानी अब्बक्का देवी के राज्यारोहण के 500 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “महानगर छात्रा सम्मेलन — सशक्ति संगम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रनिष्ठा का भाव जागृत करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रश्मि पटेल, विशिष्ट अतिथि श्रीमती अमिता अग्रवाल, मुख्य वक्ता अभाविप की क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख श्रीमती नीति शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष तुलिका सक्सेना और बरेली महानगर अध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

मुख्य अतिथि रश्मि पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि “रानी अब्बक्का देवी जैसी वीरांगनाएँ भारतीय नारी शक्ति की प्रतीक हैं। आज की छात्राओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।”

विशिष्ट अतिथि अमिता अग्रवाल ने छात्राओं से शिक्षा और आत्मनिर्भरता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज की नारी हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है, और ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास का संचार करते हैं।

मुख्य वक्ता नीति शर्मा ने परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित रही है। ऐसे सम्मेलन छात्राओं में संगठन, संस्कार और नेतृत्व के गुणों को प्रबल करते हैं।”

महानगर उपाध्यक्ष तुलिका सक्सेना ने परिषद की विभिन्न गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्राओं को रानी अब्बक्का देवी जैसी वीरांगनाओं से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को जोश और उमंग से भर दिया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में विभाग संगठन मंत्री अवनी यादव, विभाग संयोजक श्रेयांश बाजपेई, कार्यक्रम संयोजक कुणाल मिश्रा, हर्षवर्धन सिंह, सानिध्य शर्मा, पवन राजपूत,

लकी शर्मा, विपिन शर्मा, अभिजीत, हर्ष राजपूत, नितिन मिश्रा, काव्य गंगवार, रोशनी ठाकुर, दीपिका कश्यप, केशव कनौजिया, अर्पण गर्ग, दीपांशु चौधरी और आतिश सक्सेना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version