Home Uncategorized एसएसपी अनुराग आर्य ने नैतिक सोनकर पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया,

एसएसपी अनुराग आर्य ने नैतिक सोनकर पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया,

0

एसएसपी अनुराग आर्य ने नैतिक सोनकर पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया,

फिरोज खान/यूपी हेड
रिपोर्ट/राजेश सिंह

गौरव गोस्वामी हत्याकांड में फरार आरोपी की तलाश तेज़

बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने थाना बारादरी क्षेत्र के चर्चित गौरव गोस्वामी हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी नैतिक सोनकर पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी नैतिक सोनकर पुत्र ब्रजेश उर्फ काले सोनकर निवासी खुर्रम गोटिया, थाना बारादरी, बरेली घटना के बाद से फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

घटना 11 सितंबर 2025 की है, जब थाना बारादरी क्षेत्र में गौरव गोस्वामी पुत्र छोटे लाल निवासी वार्ड नंबर 07, कस्बा व थाना विशारतगंज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में थाना बारादरी पर मुकदमा संख्या 1067/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/352/351(2)/103(1)/109 बीएनएस के तहत अनस, मुलायम सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

अब तक इस केस में सात अभियुक्त गिरफ्तार या आत्मसमर्पण कर जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी नैतिक सोनकर पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने बताया कि नैतिक सोनकर भी इस हत्या में पूरी तरह से शामिल था और घटना के बाद से ही फरार चल रहा है।

एसएसपी बरेली ने फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए ₹25,000 का पुरस्कार घोषित किया है। पुलिस टीमों द्वारा उसके ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

क्रम संख्या अपराधी का नाम पता अपराध संख्या घोषित पुरस्कार

1 नैतिक सोनकर पुत्र ब्रजेश उर्फ काले सोनकर निवासी खुर्रम गोटिया, थाना बारादरी, जनपद बरेली मु.अ.सं. 1067/2025 धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/352/351(2)/103(1)/109 बीएनएस ₹25,000/-

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को अभियुक्त नैतिक सोनकर के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस या कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version