Home Poltical अतिक्रमण अभियान पर सियासी हलचल: भाजपा के पूर्व पार्षद अमित गिहार ने...

अतिक्रमण अभियान पर सियासी हलचल: भाजपा के पूर्व पार्षद अमित गिहार ने उठाए सवाल, मेयर उमेश गौतम से की बात

0

अतिक्रमण अभियान पर सियासी हलचल: भाजपा के पूर्व पार्षद अमित गिहार ने उठाए सवाल, मेयर उमेश गौतम से की बात

Oplus_0

 

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली। नगर निगम बरेली द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर अब राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा के पूर्व पार्षद अमित गिहार ने निगम की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए इसे एकतरफा बताया है। उन्होंने इस संबंध में भाजपा के ही मेयर उमेश गौतम से भी बातचीत की और व्यापारियों की नाराजगी से अवगत कराया।

Oplus_0

पूर्व पार्षद अमित गिहार का कहना है कि यदि अतिक्रमण हटाना है तो पूरी तरह निष्पक्ष और समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए। उनका आरोप है कि कुछ दुकानों और ठेलों पर सख्ती की जा रही है, जबकि कई अन्य स्थानों पर अतिक्रमण को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “अगर लाइसेंस की जांच हो रही है तो सबकी हो। तोड़फोड़ करनी है तो सभी जगह समान रूप से की जाए। बीच में किसी को छोड़ देना उचित नहीं है।”

सूत्रों के अनुसार, मेयर उमेश गौतम ने मामले में अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट लेने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

Oplus_0

वहीं नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी तरह नियमों के तहत और निष्पक्ष रूप से की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार यह अभियान किशोर बाजार से लेकर चॉकलेट चौराहे तक चलाया जाएगा और निर्धारित क्षेत्र में जहां भी अवैध अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां कार्रवाई की जाएगी।

निगम का दावा है कि किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है और अभियान शहर को व्यवस्थित व अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से जारी रहेगा।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद शहर में राजनीतिक और व्यापारिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस विवाद को किस तरह सुलझाते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version