Home Uttar Pradesh कर्ज चुकाने के बाद भी रंगदारी! मार्बल कारोबारी से हर महीने 1.25...

कर्ज चुकाने के बाद भी रंगदारी! मार्बल कारोबारी से हर महीने 1.25 लाख की वसूली का आरोप

0

कर्ज चुकाने के बाद भी रंगदारी! मार्बल कारोबारी से हर महीने 1.25 लाख की वसूली का आरोप

रिपोर्ट /राजेश सिंह

बरेली। शहर में सूदखोरी और दबंगई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राजस्थान के नागौर निवासी मार्बल कारोबारी रिजवान अहमद ने इलाके के दो लोगों पर 20 लाख रुपये का कर्ज चुकाने के बावजूद हर महीने 1.25 लाख रुपये रंगदारी की तरह वसूलने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी अनुराग आर्य से शिकायत कर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

लॉकडाउन की मजबूरी का उठाया फायदा

पीड़ित के मुताबिक आरोपी मोहम्मद साजिद और इकबाल रजा पहले भरोसे में लेकर खुद को इलाके का रसूखदार बताते थे। लॉकडाउन के दौरान कारोबार ठप होने पर उन्होंने 2 प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख रुपये दिए, लेकिन इसके बदले पांच-पांच लाख रुपये के चार ब्लैंक चेक हस्ताक्षर कराकर अपने पास रख लिए।

कर्ज चुकाया, फिर भी जारी वसूली

रिजवान का दावा है कि जनवरी 2021 से हर महीने 1.25 लाख रुपये देकर उसने ब्याज और मूलधन पूरा चुका दिया। इसके बावजूद आरोपी रकम मांगते रहे और ब्लैंक चेक लौटाने से इनकार कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि यह सीधी-सीधी रंगदारी और जबरन वसूली है।

दुकान कब्जाने और जान से मारने की धमकी

पीड़ित ने बताया कि आरोपी खुलेआम दुकान पर आकर धमकाते हैं कि पैसे नहीं दिए तो दुकान पर कब्जा कर लेंगे और विरोध करने पर जान से मार देंगे। आरोप है कि उनके पास अवैध असलहे भी हैं, जिससे दहशत और बढ़ गई है।

22 जनवरी 2026 की रात कथित तौर पर इकबाल रजा ने पीड़ित को घर बुलाकर साजिद के साथ मिलकर दोबारा धमकाया और हर महीने रकम देने का दबाव बनाया। किसी तरह वह वहां से निकल सका।

पीड़ित ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version