Thursday, April 30, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshअधिवक्ता से मारपीट का बड़ा एक्शन: हैदरगढ़ टोल प्लाजा का ठेका निरस्त,...

अधिवक्ता से मारपीट का बड़ा एक्शन: हैदरगढ़ टोल प्लाजा का ठेका निरस्त, 5.3 करोड़ की बैंक गारंटी जब्त

 

अधिवक्ता से मारपीट का बड़ा एक्शन: हैदरगढ़ टोल प्लाजा का ठेका निरस्त, 5.3 करोड़ की बैंक गारंटी जब्त

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

खबर:

बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित टोल प्लाजा पर अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कड़ा कदम उठाया है। NHAI ने टोल संचालन करने वाली कंपनी का ठेका तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। इसके साथ ही अनुबंध शर्तों के उल्लंघन पर 5.3 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी भी जब्त किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह टोल प्लाजा पहले भी विवादों में रहा है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के साथ भी यहां बदसलूकी की घटना सामने आई थी। उस मामले में सांसद संजय सिंह की पहल पर NHAI ने टोल प्लाजा पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

लगातार मिल रही शिकायतों और कानून व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अब NHAI ने ठेका निरस्त करने का फैसला किया है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अधिवक्ताओं और आम जनता में संतोष देखा जा रहा है, वहीं टोल संचालन में लापरवाही और गुंडागर्दी पर सख्त संदेश गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments