Home Uttar Pradesh अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर 31 मार्च को बदायूं में भंडारा व...

अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर 31 मार्च को बदायूं में भंडारा व रुद्राभिषेक

0

अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर 31 मार्च को बदायूं में भंडारा व रुद्राभिषेक

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली/बदायूं। बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ के उपलक्ष्य में श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति बरेली-बदायूं की ओर से 31 मार्च को बदायूं जिले में भव्य भंडारा और रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम बदायूं के अल्फा सराय स्थित शिवनगरी में आयोजित होगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

समिति के प्रधान संजय पाराशरी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के पावन अवसर पर भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया जाएगा और इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सेवा और भक्ति के माध्यम से जोड़ना तथा अमरनाथ यात्रा के प्रति लोगों में आस्था को और मजबूत करना है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और बड़ी संख्या में शिवभक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।

इस अवसर पर उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष पवन सक्सेना, महामंत्री मुकेश तिवारी, कार्यालय प्रभारी पुत्तन सक्सेना, विवेक मिश्रा, अशोक शर्मा, अशोक शर्मा लोटा, विजय सिंह, अरविंद कुमार, अनूप मिश्रा, वीरेंद्र अटल, दीपक शर्मा, कुमार विनय, शुभम ठाकुर, सुयोग्य ठाकुर, राहुल गुप्ता, राजेश सक्सेना, किशोर कुमार और शशांक ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version