Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshअयोध्या में गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के राज्य भवन बनेंगे, तीनों राज्यों...

अयोध्या में गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के राज्य भवन बनेंगे, तीनों राज्यों को मिली 5-5 एकड़ भूमि

 

अयोध्या में गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के राज्य भवन बनेंगे, तीनों राज्यों को मिली 5-5 एकड़ भूमि

संपादक/धीरेंद्र सिंह( धीरू) 

खबर:

अयोध्या। रामनगरी की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अयोध्या में गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तराखंड को अपने-अपने राज्य भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटित कर दी गई है। तीनों राज्यों को विधिवत रूप से जमीन का कब्जा सौंप दिया गया है और आवंटित भू-भाग की बाउंड्री कराए जाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

अयोध्या में विभिन्न राज्यों के राज्य भवनों के लिए विशेष रूप से भूमि आरक्षित की गई है। इसी क्रम में गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तराखंड को पांच-पांच एकड़ जमीन प्रदान की गई है। इन भूखंडों पर संबंधित राज्यों के भव्य राज्य भवनों का निर्माण किया जाएगा, जिससे अयोध्या में देशभर के राज्यों की सांस्कृतिक और प्रशासनिक उपस्थिति और मजबूत होगी।

भूमि का कब्जा मिलने के बाद सभी राज्यों ने अपनी-अपनी जमीन को सुरक्षित करने के लिए बाउंड्रीवॉल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। इन राज्य भवनों के बनने से न केवल रामनगरी की राष्ट्रीय पहचान को नया आयाम मिलेगा, बल्कि श्रद्धालुओं और आगंतुकों को भी संबंधित राज्यों की संस्कृति और सुविधाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments