Monday, May 25, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshअवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने आर्म्स...

अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने आर्म्स एक्ट में दर्ज किया मुकदमा

अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने आर्म्स एक्ट में दर्ज किया मुकदमा

रिपोर्ट /राजेश सिंह 

बरेली। जिले में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना भुता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार 6 मार्च की सुबह थाना भुता पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम खरगापुर निवासी सुधीर सिंह पुत्र पृथ्वीराज सिंह को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को सुबह करीब 7:50 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तमंचा और कारतूस शौक के तौर पर अपने पास रखे हुए था। हालांकि पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ थाना भुता में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अखिल प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार शर्मा और हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments