Wednesday, April 29, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshआंवला के पीएचसी रामनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, बच्चों...

आंवला के पीएचसी रामनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल

 

आंवला के पीएचसी रामनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली जिले की आंवला तहसील अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाव के लिए कृमि मुक्ति की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई।

अभियान का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने स्वयं बच्चों को दवा खिलाकर किया। उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा बनता है, ऐसे में यह अभियान बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में सहायक समीक्षा अधिकारी राहुल साहू, डॉ. शाज़िद, डॉ. योगेंद्र, आरबीएसके के नेत्र परीक्षण अधिकारी राहुल मिश्रा तथा काउंसलर कविंद्र कुमार शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा बच्चों और अभिभावकों को साफ-सफाई, हाथ धोने और स्वच्छ भोजन के प्रति भी जागरूक किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments