Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshइंस्टाग्राम की रील बनी जेल की सीढ़ी! कट्टा दिखाने वाले ‘राजा साहब’...

इंस्टाग्राम की रील बनी जेल की सीढ़ी! कट्टा दिखाने वाले ‘राजा साहब’ को यूपी पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा

इंस्टाग्राम की रील बनी जेल की सीढ़ी! कट्टा दिखाने वाले ‘राजा साहब’ को यूपी पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा

रिपोर्ट/सत्य प्रकाश 

बरेली।नया साल कुछ लोगों के लिए जश्न लेकर आया, तो कुछ के लिए सीधा हवालात। बरेली में एक युवक को सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करना इतना भारी पड़ा कि सुबह की रील, दोपहर तक पुलिस की कार्रवाई में बदल गई।

जानकारी के अनुसार देवास उर्फ जानू ठाकुर, निवासी नीलकंठ मंदिर के पास, अशोक नगर, बरेली (यूपी) ने नए साल की सुबह करीब 9 बजे इंस्टाग्राम पर कट्टा लहराते हुए वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में खुद को “राजा साहब” बताकर रौब दिखाने की कोशिश की गई।

लेकिन शायद देवास यह भूल गया था कि यूपी पुलिस अब सिर्फ सड़कों पर नहीं, सोशल मीडिया पर भी पूरी तरह मुस्तैद है। वीडियो वायरल होने में देर नहीं लगी और महज दो घंटे के भीतर, करीब 11 बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस सूत्रों की मानें तो युवक को टी-शर्ट बदलने तक का मौका नहीं मिला, उससे पहले ही टीम उसके ठिकाने पर पहुंच गई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मीडिया पर रौब नहीं, कानून का डर जरूरी

बरेली पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों पर पुलिस की नजर 24×7 रहती है और कार्रवाई तुरंत की जाएगी।

रील का शौक जेल तक न पहुंचा दे — यूपी पुलिस की यह कार्रवाई बाकी युवाओं के लिए भी सख्त चेतावनी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments