Sunday, June 7, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshईद-उल-फितर पर बरेली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, सुबह 5 बजे से भारी...

ईद-उल-फितर पर बरेली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, सुबह 5 बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

ईद-उल-फितर पर बरेली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, सुबह 5 बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

रिपोर्ट /सत्य प्रकाश 

बरेली। ईद-उल-फितर के पर्व को लेकर शहर में भीड़ और नमाज को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 21 मार्च 2026 को सुबह 5 बजे से नमाज और कार्यक्रमों की समाप्ति तक नगर क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

यातायात विभाग के अनुसार दिल्ली, रामपुर, नैनीताल और पीलीभीत की ओर से बरेली आने वाले भारी वाहन बड़े बाईपास के झुमका तिराहा, विलवा, विलयधाम, नवदिया झादा और इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक जा सकेंगे। वहीं इन मार्गों से बदायूं जाने वाले भारी वाहनों को बड़े बाईपास से विलयधाम, इन्वर्टिस, फरीदपुर, दातागंज और देवचरा होकर जाने की अनुमति दी गई है।

बदायूं की तरफ से आने वाले भारी वाहन देवचरा, दातागंज, फरीदपुर और इन्वर्टिस तिराहा के रास्ते ट्रांसपोर्ट नगर तक पहुंच सकेंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज बसों के लिए भी अलग व्यवस्था की है। दिल्ली और रामपुर की ओर से आने वाली बसें झुमका तिराहा से मिनी बाईपास, इज्जतनगर तिराहा, डेलापीर और 100 फुटा पूर्वी मार्ग होते हुए सैटेलाइट बस स्टैंड तक पहुंचेंगी और इसी मार्ग से वापस जाएंगी।

इसके अलावा नमाज के दौरान चौकी चौराहा और मिनी बाईपास से दुल्हे मियां मजार की ओर सभी प्रकार के भारी वाहनों और रोडवेज बसों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ईद के दिन भीड़भाड़ वाले रास्तों से बचते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े। यातायात पुलिस ने कहा कि त्योहार के दौरान सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और तैनात रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments