Home मध्यप्रदेश उदयपुर में चलती कार में महिला मैनेजर से गैंगरेप, IT कंपनी के...

उदयपुर में चलती कार में महिला मैनेजर से गैंगरेप, IT कंपनी के CEO समेत तीन गिरफ्तार

0
Oplus_0

 

उदयपुर में चलती कार में महिला मैनेजर से गैंगरेप, IT कंपनी के CEO समेत तीन गिरफ्तार

भास्कर न्यूज24/ न्यूज एजेंसी 

राजस्थान के उदयपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चलती कार में महिला मैनेजर के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक IT कंपनी के CEO जितेश प्रकाश सिसोदिया, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति गौरव सिरोही को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। वह 20 दिसंबर को अपने CEO की बर्थडे और ईयर एंडिंग पार्टी में शामिल हुई थी। पार्टी के बाद घर लौटते समय आरोपी उसे कार में बैठाकर ले गए। आरोप है कि कार में तीनों ने स्मोक कराया, जिससे महिला बेसुध हो गई।

जब पीड़िता को होश आया तो उसके अंतर्वस्त्र गायब थे और शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कार में लगे डैशकैम की फुटेज सामने आई, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड होने की बात पुलिस बता रही है।

सबूतों के आधार पर पुलिस ने IT कंपनी के CEO जितेश प्रकाश सिसोदिया, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति गौरव सिरोही को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस घटना के सामने आने के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version