Home मध्यप्रदेश भोपाल में लोकायुक्त का बड़ा छापा: पूर्व आरटीओ कॉन्स्टेबल के ठिकानों से...

भोपाल में लोकायुक्त का बड़ा छापा: पूर्व आरटीओ कॉन्स्टेबल के ठिकानों से करोड़ों की नकदी, सोना-चांदी बरामद

0

भोपाल में लोकायुक्त का बड़ा छापा: पूर्व आरटीओ कॉन्स्टेबल के ठिकानों से करोड़ों की नकदी, सोना-चांदी बरामद

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

खबर:

भोपाल। लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के भोपाल स्थित आवास और कार्यालय पर करीब 17 घंटे तक छापेमारी की। जयपुरिया स्कूल परिसर में बने उसके ऑफिस में फर्श के नीचे टाइल्स और कार्पेट से छिपाकर बनाए गए अंडरग्राउंड लॉकर से चांदी की 200 सिल्लियां (लगभग 200 किलो) बरामद की गईं।

छापे के दौरान लोकायुक्त को कुल 2.95 करोड़ रुपये नकद, करीब 50 लाख रुपये का सोना, लगभग दो क्विंटल चांदी की सिल्लियां, 10 किलो चांदी के जेवरात और नोट गिनने की सात मशीनें मिलीं। इसके अलावा 500 से अधिक प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ शर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version