Wednesday, July 29, 2026
Google search engine
HomeReligionऑपरेशन तौकीर: बरेली हिंसा के आरोपी नदीम खां की चार दुकानों पर...

ऑपरेशन तौकीर: बरेली हिंसा के आरोपी नदीम खां की चार दुकानों पर बीडीए की बड़ी कार्रवाई, नौमहला मार्किट में मचा हड़कंप

ऑपरेशन तौकीर: बरेली हिंसा के आरोपी नदीम खां की चार दुकानों पर बीडीए की बड़ी कार्रवाई, नौमहला मार्किट में मचा हड़कंप

फिरोज खान भास्कर टुडे
ब्यूरो रिपोर्ट-रफत आलम

बरेली, बरेली हिंसा के बाद प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार दोपहर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने मौलाना तौकीर रजा के करीबी और हिंसा के मुख्य आरोपी नदीम खां की चार दुकानों को सील कर दिया। यह कार्रवाई नौमहला मस्जिद क्षेत्र में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की गई, जिसने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।

सूत्रों के मुताबिक, बीडीए की टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना के मौके पर पहुंचकर दुकानों को अवैध घोषित किया और सीलिंग की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान दो दुकानों पर दुकानदार आमिर और साहिन मौजूद थे, जबकि अन्य दो दुकानें पहले से बंद थीं। टीम ने किसी को भी अपने सामान को बाहर निकालने की अनुमति नहीं दी।

दुकानदारों ने इस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें बीडीए की ओर से कोई नोटिस नहीं दिया गया था। उनका कहना है कि दुकानें कई वर्षों से चल रही हैं और सभी आवश्यक दस्तावेज मौजूद हैं। “हमसे बिना सूचना के दुकानें बंद कर दी गईं, यह हमारे लिए झटका है,” एक दुकानदार ने कहा। उन्होंने बताया कि वे अंजुमन कमेटी के माध्यम से बीडीए दफ्तर जाकर सभी दस्तावेज और साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे ताकि दुकानों को दोबारा खुलवाया जा सके।

दूसरी ओर, बीडीए अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है। संबंधित दुकानों का निर्माण अवैध पाया गया था और पहले से जांच में यह सामने आया था कि इन दुकानों से जुड़ी गतिविधियाँ नियमानुसार नहीं थीं। अधिकारियों ने साफ किया कि किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी प्रभावशाली व्यक्ति से ही क्यों न जुड़ा हो।

गौरतलब है कि आरोपी नदीम खां मौलाना तौकीर रजा का करीबी बताया जाता है और फिलहाल जेल में बंद है। उसके खिलाफ बरेली हिंसा समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, नदीम खां की संपत्तियों की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की संभावना है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नौमहला क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध प्रदर्शन को रोका जा सके। पूरी कार्रवाई करीब एक घंटे तक चली। सीलिंग के बाद बीडीए की टीम ने चारों दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा किया और स्पष्ट किया कि बिना अनुमति किसी को भी दुकानें खोलने की इजाजत नहीं है।

बरेली में हाल के दिनों में हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने “ऑपरेशन तौकीर” के तहत मौलाना तौकीर रजा और उनके करीबियों की संपत्तियों पर सख्त रुख अपनाया है। पिछले कुछ दिनों में डॉ. नफीस और अन्य आरोपियों की इमारतों पर भी बुलडोजर और सीलिंग की कार्रवाई हो चुकी है।

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई केवल कानून व्यवस्था को सख्त करने के लिए नहीं, बल्कि यह संदेश देने के लिए भी है कि “कानून के आगे कोई भी बड़ा नहीं है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments