Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshकन्नौज जेल से न्यू ईयर पार्टी की आड़ में दो कैदी फरार,...

कन्नौज जेल से न्यू ईयर पार्टी की आड़ में दो कैदी फरार, अफसर निलंबित

कन्नौज जेल से न्यू ईयर पार्टी की आड़ में दो कैदी फरार, अफसर निलंबित

रिपोर्ट/ राजेश सिंह 

कन्नौज। जिला जेल कन्नौज की सुरक्षा व्यवस्था पर उस समय बड़ा सवाल खड़ा हो गया, जब करीब 22 फीट ऊंची जेल की दीवार फांदकर दो शातिर कैदी फरार हो गए। यह घटना रविवार रात की है, जब जेल परिसर में न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया गया था। पार्टी में अफसर, कर्मचारी और उनके परिवार डांस व जश्न में मशगूल थे। इसी दौरान कैदियों ने कंबलों को आपस में जोड़कर दीवार फांदी और फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, रात में सभी कैदियों को बैरक में तो भेज दिया गया, लेकिन उनकी गिनती नहीं कराई गई। सोमवार सुबह करीब 11 बजे जब कैदियों को बाहर निकाला गया और गिनती हुई, तब दो कैदी कम पाए गए। पहले जेल प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की और आंतरिक स्तर पर खोजबीन करता रहा, लेकिन जब इसकी भनक जिलाधिकारी को लगी तो वे समाधान दिवस छोड़कर सीधे जिला जेल पहुंच गए। डीएम के सख्त रुख के बाद जेल प्रशासन ने पूरी सच्चाई स्वीकार की।

डीएम ने मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए शासन ने बैरक प्रभारी शिवेंद्र सिंह यादव, हेड जेल वार्डर शिवचरण, डिप्टी जेलर बद्री प्रसाद और जेलर विनय प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया। वहीं जेल अधीक्षक के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। कानपुर रेंज के डीआईजी जेल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जिला जेल कन्नौज जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर अनौगी गांव के पास स्थित है। फरार दोनों कैदी शातिर अपराधी बताए जा रहे हैं और कन्नौज जिले के ही निवासी हैं।

फरार कैदी अंकित पुत्र प्रेम चंद्र, निवासी तालग्राम, को 10 जून 2025 को चोरी और अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस पर 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। दूसरा कैदी डिम्पी उर्फ शिवा, निवासी मलगवां थाना ठठिया क्षेत्र, पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप है। उसे 20 दिसंबर 2025 को पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा गया था।

दोनों ही कैदी विचाराधीन बंदी हैं। घटना के बाद से पुलिस और जेल प्रशासन फरार कैदियों की तलाश में दबिश दे रहा है, जबकि जेल में हुई लापरवाही को लेकर प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments