Home Poltical कानून से ऊपर बनने की कीमत चुकाई—बसपा नेता तौफीक प्रधान तमंचा-कारतूस संग...

कानून से ऊपर बनने की कीमत चुकाई—बसपा नेता तौफीक प्रधान तमंचा-कारतूस संग गिरफ्तार, जेल रवाना 

0
Oplus_0

 

कानून से ऊपर बनने की कीमत चुकाई—बसपा नेता तौफीक प्रधान तमंचा-कारतूस संग गिरफ्तार, जेल रवाना 

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

 

बरेली।खुद को कानून से ऊपर समझने वाला और इलाके में दबंगई दिखाने वाला विवादित बसपा नेता तौफीक प्रधान आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। इंस्पेक्टर से खुलेआम मुंहजोरी, एक पुलिस अधिकारी का फोटो सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाकर चुनौती देने और धमकी भरे ऑडियो के वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और बुधवार को उसकी सारी अकड़ ढेर कर दी। कमर से तमंचा और जिंदा कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने उसे सीधे जेल की राह दिखा दी।

तौफीक प्रधान खुद को “नेताजी” कहलवाकर क्षेत्र में दहशत फैलाता था। वह बहुजन समाज पार्टी से जुड़ा बताया जाता है और पहले से ही कई विवादों में नाम आ चुका है। हाल ही में उसका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह बारादरी इंस्पेक्टर से अभद्र भाषा और धमकी भरे लहजे में बात करता सुनाई दिया। इतना ही नहीं, एक पुलिस अधिकारी का फोटो अपने स्टेटस पर लगाकर उसने सिस्टम को खुली चुनौती देने की कोशिश की। यही हरकतें उसके लिए काल बन गईं।

कमर में तमंचा, जुबान पर गाली—मौके पर उतरी अकड़

मंगलवार दोपहर करीब 11:45 बजे जगतपुर चौकी क्षेत्र के पशुपति बिहार कॉलोनी में पुलिस टीम गश्त पर थी। अलाव ताप रहे लोगों के बीच रौब गांठता तौफीक प्रधान पुलिस को देखते ही उलझ गया और बदतमीजी पर उतर आया। शक होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो जींस की कमर से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही हथकड़ी लगाकर उसकी सारी हेकड़ी निकाल दी।

गिरफ्तारी के बाद तौफीक प्रधान को बारादरी थाने लाया गया। बताया जाता है कि थाने में भी शुरू में वह रौब दिखाता रहा, लेकिन सख्ती के आगे टूट गया और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version