Home Bareilly कुलदीप गोस्वामी मौत मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज, वायरल वीडियो में...

कुलदीप गोस्वामी मौत मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज, वायरल वीडियो में एसआई पर लगे आरोपों की जांच को एसपी सिटी की अगुवाई में समिति गठित

0
Oplus_0

कुलदीप गोस्वामी मौत मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज, वायरल वीडियो में एसआई पर लगे आरोपों की जांच को एसपी सिटी की अगुवाई में समिति गठित

रिपोर्ट राजेश सिंह 

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप गोस्वामी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 108 के तहत एफआईआर संख्या 325/26 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना स्थल पर फील्ड यूनिट ने पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। मौके से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा अन्य सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी पूरी की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में थाना सुभाषनगर में तैनात उपनिरीक्षक रविन्द्र पर लगाए गए आरोपों को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए एसपी सिटी, बरेली की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है, जो वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच करेगी।

उधर, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version