‘गोदान’ फिल्म को प्रदेश में मिल रही सराहना, फरीदपुर के लोगों को ईशान ने दिखाई निशुल्क स्क्रीनिंग
रिपोर्ट /सत्य प्रकाश
मुंशी प्रेमचंद के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित फिल्म गोदान को प्रदेश भर में जमकर सराहा जा रहा है। अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और सामाजिक संदेश के कारण यह फिल्म दर्शकों को सिनेमा हॉल तक खींचने में सफल साबित हो रही है।
बरेली में स्वर्गीय भाजपा विधायक श्याम बिहारी के पुत्र ईशान ने फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए फिल्म की निशुल्क स्क्रीनिंग आयोजित की। यह आयोजन Infinity Cinemax Mall में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी फिल्म देखने पहुँचे।
ईशान ने बताया कि गोदान जैसी प्रेरणादायक और सामाजिक चेतना से जुड़ी फिल्म हर व्यक्ति को देखनी चाहिए। इसी उद्देश्य से उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आमंत्रित कर निशुल्क प्रदर्शन कराया।
फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने इसकी कहानी, प्रस्तुति और संदेश की खुलकर सराहना की। कई दर्शकों ने कहा कि फिल्म के माध्यम से उन्हें कई ऐसे पहलुओं की जानकारी मिली, जिनसे वे पहले अनभिज्ञ थे। साथ ही गौ माता के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता उनके मन में और अधिक बढ़ी है
