Home Uncategorized गोला गेट पर कच्ची शराब तस्करी का भंडाफोड़, 116 पाउच के साथ...

गोला गेट पर कच्ची शराब तस्करी का भंडाफोड़, 116 पाउच के साथ तस्कर गिरफ्तार

0

गोला गेट पर कच्ची शराब तस्करी का भंडाफोड़, 116 पाउच के साथ तस्कर गिरफ्तार

बिंदुखत्ता पुलिस की कार्रवाई, बाइक भी बरामद; साथी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम में केस

लालकुआं के गोला गेट बिंदुखत्ता क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 116 पाउच कच्ची शराब और मोटरसाइकिल बरामद हुई।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बिंदुखत्ता पुलिस ने चेकिंग के दौरान सचिन पाठक निवासी इंदिरा नगर प्रथम, बिंदुखत्ता को मोटरसाइकिल संख्या UK04AR-5866 पर शराब ले जाते हुए पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने सूरज गोस्वामी निवासी इंदिरा नगर द्वितीय के लिए प्रतिदिन ₹300 के हिसाब से शराब बेचने की बात बताई। पुलिस के अनुसार सूरज की संलिप्तता के साक्ष्य भी मिले हैं और उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

मामले में कोतवाली लालकुआं में FIR संख्या 125/2026, धारा 60/69-बी/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version