Home Poltical चर्च चुनाव में धांधली का आरोप, दोबारा मतदान की उठी मांग

चर्च चुनाव में धांधली का आरोप, दोबारा मतदान की उठी मांग

0

चर्च चुनाव में धांधली का आरोप, दोबारा मतदान की उठी मांग

रिपोर्ट सत्य प्रकाश 

बरेली। सदर स्थित मेथोडिस्ट चर्च में आयोजित WSCS चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। चर्च के कुछ पदाधिकारियों और सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे नियमों के खिलाफ बताया है और दोबारा चुनाव कराने की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि 10 अप्रैल 2026 को हुए इस चुनाव के दौरान सदस्यों की सूची में अनियमितताएं पाई गईं। कई ऐसे नाम शामिल किए गए, जो वास्तविक सदस्य नहीं थे, जबकि कुछ पात्र लोगों को मतदान का अवसर ही नहीं दिया गया। उनका कहना है कि जब इस संबंध में आपत्ति जताई गई तो जिम्मेदार पदाधिकारियों ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया।

आरोप यह भी है कि चुनाव प्रक्रिया में निर्धारित नियमों और अनुशासन का पालन नहीं किया गया, जिससे पूरा चुनाव संदिग्ध हो गया है। शिकायतकर्ताओं ने इसे “अवैध और त्रुटिपूर्ण” बताते हुए चुनाव को निरस्त करने की मांग की है।

इस मामले में चर्च प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपते हुए निष्पक्ष जांच कराने और पुनः चुनाव (री-इलेक्शन) कराने की अपील की गई है। शिकायत पर कई सदस्यों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन भी जताया है।

अब देखना होगा कि चर्च प्रशासन इस विवाद पर क्या कदम उठाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version