Friday, May 1, 2026
Google search engine
HomeUttar Pradeshजनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त...

जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

 

जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं फरियादें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

बरेली।कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सुबह 10 से 12 बजे तक आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक-एक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को मार्क करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण तय समयसीमा में और प्रभावी ढंग से किया जाना चाहिए, ताकि शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो।

भूमि संबंधी मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर तत्काल कार्रवाई करे और विवादों का समाधान सुनिश्चित करे।

जनसुनवाई के दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला, जब एक शिकायतकर्ता के साथ आए छोटे बच्चे को जिलाधिकारी ने स्नेहपूर्वक दुलार किया और उसे चॉकलेट भेंट की। इस मानवीय पहल ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता एक बार फिर सामने आई, जिससे आमजन में भरोसा और मजबूत हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments