Home Bareilly जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ केंद्रीय कारागार-2 का संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं...

जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ केंद्रीय कारागार-2 का संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0

जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ केंद्रीय कारागार-2 का संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रिपोर्ट शुभांशु वैश्य 

बरेली।आज माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के साथ केंद्रीय कारागार-2 का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया।

 

इस अवसर पर कारागार परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध और सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

 

निरीक्षण के दौरान कारागार प्रशासन को यह भी निर्देशित किया गया कि बंदियों के अधिकारों एवं सुरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, जिससे कारागार का संचालन सुरक्षित, सुव्यवस्थित और मानकों के अनुरूप बना रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version