Sunday, April 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedडॉ. एच.के. दिनकर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का मंडल...

डॉ. एच.के. दिनकर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया

डॉ. एच.के. दिनकर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया

फिरोज खान/ सत्यप्रकाश

बरेली। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.) ने बरेली मंडल में नई जिम्मेदारी सौंपते हुए डेंटल सर्जन डॉ. एच.के. दिनकर को मंडल प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति का आदेश प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती द्वारा जारी किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि संगठन को पूर्ण विश्वास है कि डॉ. दिनकर अपनी कार्यकुशलता, निष्ठा और संगठनात्मक क्षमता के बल पर मंडल स्तर पर संघ को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

आदेश जारी होने के बाद संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने डॉ. दिनकर को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ. दिनकर लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं और कर्मचारियों के हित में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।

उनकी नियुक्ति से बरेली मंडल में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा संविदा कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की उम्मीद की जा रही है।

मयंक प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि संगठन विस्तार और कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए मंडल स्तर पर नेतृत्व का मजबूत होना बेहद जरूरी है। ऐसे में डॉ. दिनकर का अनुभव और समर्पण निश्चित रूप से संघ के लिए लाभदायक साबित होगा।

नए मंडल प्रभारी डॉ. एच.के. दिनकर ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह पूरी निष्ठा और मनोयोग से निभाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे।

डॉ. दिनकर की नियुक्ति से बरेली मंडल के संविदा कर्मचारियों में उत्साह देखा जा रहा है और इसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments