
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर जनसेवा टीम ने दी श्रद्धांजलि
फिरोज खान/यूपी हेड
ब्यूरो रिपोर्ट/राजेश सिंह
समता, समानता और न्याय के आदर्श हमें हमेशा प्रेरित करेंगे: पम्मी ख़ाँ वारसी
बरेली। कोतवाली के सामने स्थित अंबेडकर पार्क में शुक्रवार को जनसेवा टीम ने संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर (बाबासाहेब) की 69वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा थे, जिन्होंने भारत को समता, समानता और सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब आज भी हर भारतीय के हृदय में बसते हैं और उनका संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
उन्होंने कहा कि सामाजिक भेदभाव मिटाने और समान अधिकार सुनिश्चित करने का जो सपना डॉ. अंबेडकर ने देखा था, उसे पूरा करने के लिए समाज को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पम्मी ख़ाँ वारसी ने कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मनोज भारती सहित कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों से मुलाकात कर बाबा साहब के विचारों पर चर्चा की।
इस मौके पर डॉ. सीताराम राजपूत, निक्की वर्मा, अहमद उल्लाह वारसी समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर संविधान निर्माता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
यह आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण और सम्मानपूर्वक वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश प्रमुखता से उभरा।