Home Poltical दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देने शनिवार को बरेली आएंगे सीएम योगी, कई...

दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देने शनिवार को बरेली आएंगे सीएम योगी, कई घंटों तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

0
Oplus_0

दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि देने शनिवार को बरेली आएंगे सीएम योगी, कई घंटों तक बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Oplus_0

रिपोर्ट/राजेश सिंह 

बरेली।दिवंगत विधायक को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बरेली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पीलीभीत बाईपास रोड स्थित शक्ति नगर आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार सुबह लखनऊ से प्रस्थान कर करीब साढ़े 10 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे दिवंगत विधायक के आवास जाएंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। लगभग 11:25 बजे मुख्यमंत्री का लखनऊ के लिए प्रस्थान प्रस्तावित है।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि 3 जनवरी को सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।

परसाखेड़ा रोड नंबर-01, विलवा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झाड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर, रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ की ओर से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेगा।

दिल्ली और रामपुर की ओर से बदायूं जाने वाले भारी वाहन और रोडवेज बसों को झुमका तिराहा से बड़े बाईपास होते हुए विलवा, विलयधाम, नवदिया झाड़ा, फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी के रास्ते भेजा जाएगा। नैनीताल और पीलीभीत रोड से आने वाले भारी वाहनों के लिए भी यही वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।

वहीं बदायूं और लखनऊ से आने वाली रोडवेज बसें इन्वर्टिस तिराहे से सैटेलाइट बस स्टैंड तक ही संचालित होंगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version